Skip to main content

today news

सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व मैनेजर अंकित आचार्य का कहना है कि वो सुशांत को न्‍याय दिलाने की मुहिम में जुटे हुए हैं, इसलिए उनके वर्तमान बॉस ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है। उसने बताया कि सुशांत भइया अपने स्‍टॉफ को घर जाने के वक्‍त मां-बाप का ख्याल रखने के लिए 50 हजार से लेकर लाख रुपए तक देते थे। दैनिक भास्‍कर से खास बातचीत में अंकित ने सुशांत समेत सैफ अली खान और करीना से जुड़ा अनुभव भी बताया। अंकित के मुताबिक सैफ बहुत गाली गलोज करते हैं। प्रस्तुत है अंकित से हुई बातचीत के प्रमुख अंश।

सवाल- रिया का क्‍लेम है कि सुशांत के उनके पिता के साथ संबंध अच्‍छे नहीं थे। कितनी हकीकत है इसमें?
अंकित- 'भइया अपने पापा से बातें तो करते थे। यह बात है कि 2019 से पहले उनके पापा कभी मुंबई नहीं आए। मगर फोन पर बातें तो हुआ करती थीं। हफ्ते में कितनी बार होती थीं, वह तो पता नहीं, मगर बातें होती तो थीं।'

सवाल- सुशांत अपने पापा के बारे में आप लोगों से या घर में किसी से क्‍या बातें करते थे?
अंकित- 'वो पापा को मिस करते थे। मम्‍मी को भी लगातार मिस करते थे। पापा से तो बातें होती ही थीं। फोन पर बातों के दौरान कभी झगड़ा वगड़ा नहीं हुआ था।'

सवाल- पिछले पांच-छह सालों में सुशांत कितना पटना आना-जाना करते रहे?
अंकित- 'एक बार तो गए थे। मुंडन करवाने के समय। मैंने तो एक ही बार देखा था।'

सवाल- आप लोगों को रिया की तरफ से कथित तौर पर नौकरी से हटाने का मामला अक्‍टूबर 2019 से हो रहा था? उस वक्‍त क्या सुशांत ने रिया को रोका था?
अंकित- 'वह मुझे तो मालूम नहीं। सितंबर में उनके यूरोप ट्रिप के दौरान मैं गांव चला गया था। उनके आने पर हमलोगों को निकाल दिया। मैंने पूछा भी कि भइया से बात करवाइए तो उन्‍होंने नहीं करवाई। जवाब मिला कि भइया बाहर गए हुए हैं, वो आएंगे तो बात कर लेना। बाद में भइया को कॉल किया और मैसेज भी तो लगा नहीं। मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।'

सवाल- बाद में कभी उनके घर पर जाकर मिलने की कोशिश करते रहे? हटाने का रीजन पता चला?
अंकित- 'रीजन भी नहीं बताया। स्‍टाफ ने बताया कि मैडम से बात कर लो। बाद में पता चला कि मैडम रिया हैं। मिलने की कोशिश भी की थी मैंने, पर गार्ड बिल्डिंग में जाने नहीं देता रहा।'

सवाल- आप दो साल साथ रहे सुशांत के साथ। उस दौरान संदीप सिंह आए कभी?
अंकित- 'मैंने तो देखा नहीं कभी। सुना था केवल कि पवित्र रिश्‍ता के समय तक दोनों की दोस्‍ती थी। पर 2012 या 2013 के बाद से उनकी दोस्‍ती टूट गई थी।'

सवाल- दोस्ती टूटने के पीछे की वजह के बारे में कोई जानकारी?
अंकित- 'वजह तो नहीं मालूम। पर 2012-13 से लेकर और जब तक मैं सुशांत भइया के साथ था, तब तक तो मैंने कभी संदीप सिंह को आते नहीं देखा। हां, अब फोन पर बातें होती होंगी तो वो पता नहीं।'

सवाल- मर्डर के पीछे मोटिव होता है। आप को क्‍या लगता है क्‍या वजह होगी?
अंकित- 'यह तो पता नहीं। नीरज कभी बोलता है, जूस दिया 14 की सुबह। फिर बयान पलट देता है। मेरे ख्‍याल से तो 13 जून की रात ही भइया को मार दिया गया था। मगर नीरज, दीपेश वगैरह कोई जिम्‍मेदारी नहीं ले रहे कि पार्टी हुई थी रात को।'
'जब मारा गया उन्‍हें, तो देखना चाहिए था न। नीरज वगैरह को एक्‍स्‍ट्रा पैसे भी देते थे घर जाने के वक्‍त। 50 हजार से एक लाख तक भी। पर 13 की रात को कोई मार कर चला गया पर आप लोग देखते तक नहीं।'

सवाल- पर पुराने कुक का कहना है कि पार्टी हुई नहीं?
अंकित- 'बयानों में बहुत उलटफेर है। क्राइम सीन पर मौजूद लोगों से कड़ी पूछताछ होनी चाहिए। मुझे तो 14 जून की दोपहर दो बजे इस वारदात का पता चला था। मैं 'सोन चिरैया' देख रहा था, जब मेरे एक दोस्‍त का मैसेज आया था। मैं फिर उनकी बिल्डिंग की तरफ गया। बाहर ही रहा, क्‍योंकि डर लग रहा था।'

सवाल- जिस बंदे ने आपको जान से मारने की धमकी दी, उसका नंबर सेव किया? एक्‍सेंट से कैसा लग रहा था वो, मुंबइया हिंदी बोल रहा था?
अंकित- 'नहीं। मैं काफी डर गया था। मैंने कॉल लॉग से नंबर ही डिलीट कर दिया था। एक इंटरव्यू में मैंने ये बात बोली भी थी। वो वैसे खड़ी हिंदी बोल रहा था। तू तड़ाक करते हुए। इंटरव्‍यू में मैंने ये बोला तो उसके बाद से कॉल्‍स आने बंद हो गए थे। पर भइया के लिए तो लड़ूंगा ही। वो कॉल दस से 15 दिन पहले आया था। वो कॉल 15 सेकेंड का था।'

सवाल- अभी कहां काम कर रहे हो आप?
अंकित- 'चैनलों पर इंटरव्‍यू देने के चलते मुझे काम से निकाल दिया गया। ठाणे के एक बिजनेसमैन हैं, वहां काम पकड़ा ही था। वो शायद डर गए होंगे कि पता नहीं सीबीआई वगैरह मुझसे पूछताछ करने लगे या आगे भी धमकी भरे कॉल्‍स आते रहे। वहां मैंने सात दिन काम किया। उसके पैसे मगर मिल गए मुझे।'

सवाल- सुशांत से पहले कहां काम करते थे?
अंकित- 'सैफ अली खान के स्‍पॉट बॉय का काम था। शूट पर उनके साथ जाया करता था। मगर उनकी गाली-गलौज के चलते दो साल बाद काम छोड़ दिया। मसाज भी करवाते थे मुझसे तो मां-बहन की गालियों से ही शुरूआत होती थी। थोड़े अजीब से थे।'
'करीना मैडम अच्‍छी थीं। टिप के तौर पर 500 रुपए दिया करती थीं। सुशांत भइया अपने स्‍टॉफ को घर जाने के वक्‍त मां-बाप का ख्याल रखने के लिए 50 हजार से लेकर लाख रुपए तक देते थे।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अंकित ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ 2012-13 के बीच काम किया था। उसके मुताबिक सुशांत भइया अपने स्‍टॉफ को घर जाने के वक्‍त मां-बाप का ख्याल रखने के लिए 50 हजार से लेकर लाख रुपए तक देते थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EGs9dJ

Comments

Popular posts from this blog

today news जीवाश्म अनुसंधान:द्वितीय विश्व युद्ध में लापता हुए अपने 400 सैनिकों को गुजरात में तलाशेगा अमेरिका

अमेरिका ने गुजरात फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी से किया है करार,एनएफएसयू, डीपीएए और यूएसए समेत विशेषज्ञों की टीमें करेगी जांच from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3fCJfJd via

7 Roster Moves That NFL Teams Will Regret from the 2023 Offseason - Bleacher Report

7 Roster Moves That NFL Teams Will Regret from the 2023 Offseason    Bleacher Report 2023 NFL All-Breakout Team, Offense: Kenny Pickett and George Pickens give Steelers bright future    NFL.com May NFL Power Rankings: Can 'Frisky' Falcons Compete For Playoffs?    Sports Illustrated NFL veterans who could lose jobs to rookies in 2023    Jets Wire 2023 NFL season: Ranking all eight candidates to go from worst to first in division races    NFL.com View Full Coverage on Google News from Top stories - Google News https://ift.tt/nE20SVN via

today news कुंडली, न्यूमरोलॉजी और टैरो कार्ड्स से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा नया साल

ज्योतिष के नजरिए से साल 2021 आपके लिए क्या लेकर आ रहा है, ये आप कुंडली, टैरो और अंक ज्योतिष से जान सकते हैं। जन्म कुंडली यानी चंद्र राशि के आधार पर राशिफल बता रहे हैं डॉ. अजय भांबी, टैरो कार्ड राशिफल प्रणिता देशमुख और अंक फल डॉ. कुमार गणेश। कुंडली राशिफल 2021 में 9 में से सिर्फ 7 ग्रह ही राशि बदलेंगे। इस वजह से 6 राशियों के लिए ये साल अच्छा रहेगा। मेष, वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को उपलब्धियां और सफलता मिलने के योग हैं। जानिए, नए साल का पूरा कुंडली राशिफल... 12 में से 6 राशियों के लिए उपलब्धियों और फायदे वाला रहेगा ये साल टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स के अनुसार नए साल 2021 में मेष, मिथुन, वृश्चिक, धनु, मीन राशि के लोगों को सतर्क रहकर काम करना होगा। जानिए, 2021 का पूरा टैरो राशिफल... मेष से मीन राशि तक; आपके करियर, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में कैसा रहेगा नया साल अंक फल जन्म तारीख से भविष्य बताने की विद्या को अंक ज्योतिष कहा जाता है। जानिए, आपके जन्मांक के मुताबिक कैसा रहेगा आपके लिए साल 2021... जन्म तारीख के आधार पर जानें नया साल आपके परिवार, व्यापार औ...