Skip to main content

today news अब हैदराबाद में भी गूंजेंगे बद्रीनाथ के जयकारे, यहां रहने वाले उत्तराखंड के 6 हजार परिवारों के दान से बन रहा है बद्रीनाथ धाम जैसा मंदिर

भगवान बद्रीनाथ उत्तराखंड के लोगों के आराध्य देव हैं। रोजगार की वजह से उत्तराखंड के करीब 6 हजार परिवार तेलंगाना के हैदराबाद में रह रहे हैं। ये लोग बद्रीनाथ के दर्शन समय-समय पर ही कर पाते हैं। इसीलिए इन लोगों के द्वारा हैदराबाद में ही करीब 60 लाख की लागत से बद्रीनाथ धाम जैसा मंदिर बनवाया जा रहा है, ताकि इन्हें भी भगवान के दर्शन आसानी से हो सके।

मंदिर का निर्माण भक्तों के दान से उत्तराखंड कल्याणकारी संस्था करवा रही है। संस्था के अध्यक्ष विक्रम सिंह उनाल ने बताया कि हैदराबाद में मेडचल नाम की जगह पर ये मंदिर बन रहा है। मंदिर का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

इसी साल मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खोलने की योजना थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से निर्माण काफी समय बंद रहा और मंदिर पूरा नहीं हो सका है। अब फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 2021 की शुरुआत में मंदिर को पूरा करने का लक्ष्य है।

6750 वर्ग फीट में बनेगा मंदिर और इसकी ऊंचाई होगी 50 फीट

भगवान बद्रीनाथ का मंदिर 6750 वर्ग फीट में बन रहा है। मंदिर दो मंजिला होगा। इसकी ऊंचाई 50 फीट रहेगी। भूतल पर मंदिर का भव्य हॉल बनाया गया है, जहां करीब 350 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।प्रथम तल पर भगवान बद्रीनाथ अपनी बद्रीश पंचायत के साथ विराजेंगे।

इनकी पंचायत में योगमुद्रा में बद्रीनाथ, गणेशजी, कुबेरजी, बलरामजी, माता लक्ष्मी, नर-नारायण, नारदमुनि, गरुड़जी की मूर्तियां यहां स्थापित की जाएंगी। परिसर में गणेशजी, माता लक्ष्मी और नवग्रहों के लिए अलग मंदिर भी बनाए जाएंगे।

हैदराबाद में बन रहा मंदिर कुछ ऐसा दिखाई देगा। ये भक्तों के लिए सालभर खुला रहेगा।

7200 वर्ग फीट में बनेगा कम्युनिटी हॉल

मंदिर का निर्माण 2018 से चल रहा है। मंदिर के पास ही 7200 वर्ग फीट में कम्युनिटी हॉल बनाया जाएगा। मंदिर के लिए राजेंद्र प्रसाद डोभाल ने 1800 वर्ग फीट जमीन दान में दी है। इस जमीन पर गौशाला के साथ ही मंदिर में काम करने वाले लोगों के लिए रहने की व्यवस्था की जाएगी।

सालभर खुला रहेगा हैदराबाद का बद्रीनाथ मंदिर

उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल में बंद कर दिए जाते हैं। क्योंकि, यहां का मौसम श्रद्धालुओं के लिए प्रतिकूल हो जाता है। लेकिन, हैदराबाद में बन रहा है, मंदिर पूरे साल भक्तों के लिए खुला रहेगा। मंदिर के मुख्य आर्किटेक्ट रोशन सिंह नेगी और इनके सहयोगी बलवीर प्रसाद पैनूली हैं। ये दोनों पूर्व सैनिक हैं। अनिल चंद्र पूनेठा और राजीव बेंजवाल मंदिर के मुख्य संरक्षक हैं।

बद्रीनाथ धाम की तरह यहां भी मनाए जाएंगे सभी उत्सव

उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में मनाए जाने वाले सभी उत्सव हैदराबाद में भी मनाए जाएंगे। इस मंदिर में भी पूजा-पाठ से जुड़े सभी कार्यक्रम उसी तरह होंगे, जैसे बद्रीनाथ धाम में होते हैं।

हैदराबाद में उत्तराखंड के करीब 6000 परिवार

हैदराबाद में उत्तराखंड करीब 6 हजार परिवार रहते हैं। इनमें काफी लोग शासकीय और अशासकीय संस्थाओं में प्रमुख पदों पर कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड के इन्हीं लोगों द्वारा दिए गए दान से मंदिर बनवाया जा रहा है। उत्तराखंड कल्याणकारी संस्था आचार्य ब्रह्मानंद लसियाल जी और आचार्य प्रकाशचंद्र बड़ोनी जी के संरक्षण में सामाजिक कार्य कर रही है।

उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल में बंद कर दिए जाते हैं।

उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम की कुछ खास बातें

उत्तराखंड के चमोली जिले में भगवान बद्रीनाथ का मंदिर है। ये मंदिर नर-नारायण नाम के दो पर्वतों के बीच में बना हुआ है। बद्रीनाथ देश और उत्तराखंड के चार धामों में से एक है। मंदिर रावल यानी पुजारी आदि गुरु शंकराचार्य के गांव से ही नियुक्त किए जाते हैं। अभी यहां के रावल ईश्वरप्रसाद नंबूदरी हैं। नेशनल लॉकडाउन के बाद बद्रीनाथ मंदिर देशभर के सभी भक्तों के लिए खुल गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हैदराबाद में बन रहे मंदिर में भी उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम की तरह ही पूजा-पाठ की जाएगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S7C67b
via

Comments

Popular posts from this blog

today news जीवाश्म अनुसंधान:द्वितीय विश्व युद्ध में लापता हुए अपने 400 सैनिकों को गुजरात में तलाशेगा अमेरिका

अमेरिका ने गुजरात फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी से किया है करार,एनएफएसयू, डीपीएए और यूएसए समेत विशेषज्ञों की टीमें करेगी जांच from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3fCJfJd via

7 Roster Moves That NFL Teams Will Regret from the 2023 Offseason - Bleacher Report

7 Roster Moves That NFL Teams Will Regret from the 2023 Offseason    Bleacher Report 2023 NFL All-Breakout Team, Offense: Kenny Pickett and George Pickens give Steelers bright future    NFL.com May NFL Power Rankings: Can 'Frisky' Falcons Compete For Playoffs?    Sports Illustrated NFL veterans who could lose jobs to rookies in 2023    Jets Wire 2023 NFL season: Ranking all eight candidates to go from worst to first in division races    NFL.com View Full Coverage on Google News from Top stories - Google News https://ift.tt/nE20SVN via

today news कुंडली, न्यूमरोलॉजी और टैरो कार्ड्स से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा नया साल

ज्योतिष के नजरिए से साल 2021 आपके लिए क्या लेकर आ रहा है, ये आप कुंडली, टैरो और अंक ज्योतिष से जान सकते हैं। जन्म कुंडली यानी चंद्र राशि के आधार पर राशिफल बता रहे हैं डॉ. अजय भांबी, टैरो कार्ड राशिफल प्रणिता देशमुख और अंक फल डॉ. कुमार गणेश। कुंडली राशिफल 2021 में 9 में से सिर्फ 7 ग्रह ही राशि बदलेंगे। इस वजह से 6 राशियों के लिए ये साल अच्छा रहेगा। मेष, वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को उपलब्धियां और सफलता मिलने के योग हैं। जानिए, नए साल का पूरा कुंडली राशिफल... 12 में से 6 राशियों के लिए उपलब्धियों और फायदे वाला रहेगा ये साल टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स के अनुसार नए साल 2021 में मेष, मिथुन, वृश्चिक, धनु, मीन राशि के लोगों को सतर्क रहकर काम करना होगा। जानिए, 2021 का पूरा टैरो राशिफल... मेष से मीन राशि तक; आपके करियर, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में कैसा रहेगा नया साल अंक फल जन्म तारीख से भविष्य बताने की विद्या को अंक ज्योतिष कहा जाता है। जानिए, आपके जन्मांक के मुताबिक कैसा रहेगा आपके लिए साल 2021... जन्म तारीख के आधार पर जानें नया साल आपके परिवार, व्यापार औ...