Skip to main content

today news उस नेता ने क्यूबा की सत्ता संभाली, जिन्हें मारने के लिए अमेरिका ने 600 से ज्यादा नाकाम कोशिशें की

1890 के दशक में स्पेन-अमेरिका के बीच हुए युद्ध के दौरान एक सैनिक क्यूबा आया। युद्ध के बाद दोबारा लौटा तो क्यूबा का ही होकर रह गया। यहीं, गन्ने की खेती करते-करते एक बड़ा जमींदार बन गया। शादी के बाद 9 बच्चे हुए। उनमें से एक का नाम था फिदेल। वही फिदेल, जिन्होंने क्यूबा के तानाशाह बतिस्ता के जुल्म के खिलाफ 26 जुलाई 1953 को भाई राउल समेत मुट्ठी भर लोगों और गिने-चुने हथियारों की मदद से बगावत कर दी। वही फिदेल जो आगे चलकर अमेरिका के सबसे बड़े दुश्मन बने। वही फिदेल, जिन्होंने क्यूबा पर आधी सदी तक राज किया। वही फिदेल, जिन्होंने पूंजीवादी अमेरिका की नाक के नीचे समाजवादी सत्ता स्थापित की। वही फिदेल, जिन्हें अमेरिका ने 60 साल में 600 से ज्यादा बार मारने की नाकाम कोशिश की।

उन्हीं फिदेल कास्त्रो ने आज ही के दिन 1959 में अपने गोरिल्ला सैनिकों के साथ मिलकर तानाशाह बतिस्ता की सत्ता का खात्मा कर दिया था। इसके बाद क्यूबा में एक नए युग की शुरुआत हुई। 1953 से 1959 के दौरान फिदेल जब बतिस्ता के खिलाफ लड़ रहे थे, तो अमेरिका उनकी मदद करता रहा। अमेरिकी अखबारों में उनके इंटरव्यू छपते रहे। लेकिन, जब उन्होंने सत्ता संभाली तो सोवियत संघ के साथ उनके रिश्ते बेहतर होते गए और अमेरिका से खराब। इतने खराब कि 55 साल तक कोई अमेरिकी राष्ट्रपति क्यूबा नहीं गया। 2015 में पहली बार जब बराक ओबामा क्यूबा गए, तब तक क्यूबा में फिदेल की जगह उनके भाई राउल सत्ता संभाल रहे थे। फिदेल 2006 तक क्यूबा की सत्ता के शीर्ष पर रहे। वहीं, उनके बाद उनके भाई राउल 12 साल तक क्यूबा के राष्ट्रपति रहे। राउल आज भी क्यूबा पर राज करने वाली कम्युनिस्ट पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं।

(2021 इस सदी के लिए उम्मीदों का सबसे बड़ा साल है। वजह- जिस कोरोना ने देश के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में लिया, उसी से बचाने वाली वैक्सीन से नए साल की शुरुआत होगी। इसलिए 2021 के माथे पर यह उम्मीदों का टीका है।)

कश्मीर में युद्ध विराम की घोषणा

आज ही के दिन 1949 में कश्मीर में युद्ध विराम की घोषणा हुई। इसके बाद 14 महीने से चल रहा युद्ध खत्म हुआ। 14 अगस्त को देश के दो टुकड़े हुए। पाकिस्तान का जन्म हुआ। लेकिन, कई रियासतें ऐसी थीं जो न तो भारत के साथ गईं, ना ही पाकिस्तान के। उनमें से एक थी कश्मीर रियासत। जिसके राजा थे हरि सिंह। आजादी के महज दो महीने ही हुए थे। जब 21 अक्टूबर 1947 को कश्मीर पर पाकिस्तानी कबाइलियों ने हमला कर दिया। हमलावर कबाइलियों को पाकिस्तानी सेना का समर्थन था।

पाकिस्तान के हमले के बाद कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत की मदद मांगी। भारत ने विलय की शर्त पर मदद की बात कही। हरि सिंह विलय को तैयार हो गए। विलय के बाद भारत ने कश्मीर में सेना भेजी। 14 महीने के युद्ध के बाद एक जनवरी 1949 को युद्ध विराम की घोषणा हुई।

भारत और दुनिया में 1 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं :

2002: यूरोपियन यूनियन में यूरो चलन में आई। मार्च 2002 के बाद इन देशों में व्यापार के लिए यूरो ही अकेली करेंसी थी।

2001: कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।

1995: विश्व व्यापार संगठन (WTO) अस्तित्व में आया।

1978: बम्बई (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई।

1978: एक्ट्रेस विद्या बालन का जन्म हुआ। विद्या पहली बार सीरियल हम पांच में 1995 में नजर आईं। विद्या ने परिणिता, लगे रहो मुन्ना भाई, भूल भुलैया, डर्टी पिक्चर जैसी फिल्में की हैं।

1971: देश में टीवी और रेडियो पर सिगरेट के विज्ञापनों को दिखाने पर बैन लगा।

1971: भाजपा नेता और ग्वालियर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म हुआ। सिंधिया करीब 20 साल कांग्रेस में रहने के बाद पिछले साल ही भाजपा में शामिल हुए हैं।

1961: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का जन्म हुआ।

1951: एक्टर नाना पाटेकर का जन्म हुआ। नाना ने हिन्दी के साथ ही कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

1950: अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिला। इस वक्त इसका अधिकांश हिस्सा मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में है। कुछ हिस्सा छतरपुर जिले में आता है।

1950: प्रसिद्ध उर्दू कवि और गीतकार राहत इंदौरी का जन्म हुआ।

1941: प्रसिद्ध कॉमेडियन असरानी का जयपुर में जन्म हुआ।

1906: ब्रिटिश सरकार ने इंडियन स्टैंडर्ड टाइम सिस्टम को मान्यता दी।

1877: इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया ब्रिटिश भारत की शासक बनीं।

1862: भारतीय दंड संहिता यानी IPC को देश में लागू किया गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History: Aaj Ka Itihas India World 1 January Update | Cuba Ex-PM Fidel Castro Children, Kashmir Ceasefire Declaration


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rLWuLA
via

Comments

Popular posts from this blog

today મોતના 58 દિવસ બાદ પહેલી વખત સામે આવ્યાં 15 પેજ, જેમાં લખ્યું હતું કે - પરિવાર સાથે રહેશે, કોઇ તેમનાથી દૂર ના જાય તેનું ધ્યાન રાખશે

સુશાંત સિંહ રાજપૂતની ડાયરીના 15 પેજ તેમની મોતના 58 દિવસ બાદ સામે આવ્યાં છે. આ પેજમાં તેમના સપના હતા, પોતાને તૈયાર કરવાની ઇચ્છા હતી અને કેટલીક વ્યથાઓ પણ હતી. તેમાં બોલિવૂડથી હોલિવૂડ સુધીની ફ્યૂચર પ્લાનિંગ હતું. બહેન અને ગર્લફ્રેન્ડ સાથેના સંબંધોની વાતો હતી. સુશાંતની ડાયરીમાં 2020ની પ્લાનિંગમાં સૌથી મહત્વનું તે પેજ હતું, જેમાં સુશાંતને તેવું લાગી રહ્યું હતું કે પરિવાર તેનાથી દૂર જઈ રહ્યો છે. પરિવારથી તે છૂટો પડી રહ્યો હતો. જો કે, તેમણે પ્લાનિંગ કર્યો અને લખ્યું પણ કે, તેઓ 2020માં પોતાની પ્લાનિંગમાં પરિવાર સાથે રહેશે. કોઇ તેમનાથી દૂર ના જાય તેનું ધ્યાન રાખશે. પબ્લિક લાઇફમાં સેલ્ફલેસ, કેરિંગ અને રિસ્પોન્સિબલ બનશે. આ ડાયરીના પેજની 5 મહત્વની વાતો સૂત્રોના જણાવ્યા પ્રમાણે, આ 15 પેજ પોલીસની મદદથી મીડિયા પાસે આવ્યાં છે. કહેવાઈ રહ્યું છે કે, આ પેજની મદદથી સુશાંતની પ્લાનિંગ સામે લાવવામાં આવી રહી છે. આ એક રીતે સુશાંતના પરિવારના તે આરોપોનો જવાબ છે કે જેમાં એવું કહેવાઈ રહ્યું હતું કે, સુશાંતને રિયાએ બંધક બનાવી દીધો હતો અને ફરિયાદ કર્યા બાદ પણ પોલીસે કંઇ નથી કર્યું. આ પેજમાં બહેન પ્રિયંકાનું ન...

Can The Heat Beat The Celtics In The 2022 Eastern Conference Finals? - BBALLBREAKDOWN

Can The Heat Beat The Celtics In The 2022 Eastern Conference Finals?    BBALLBREAKDOWN NBA playoffs 2022 - How the Boston Celtics and Miami Heat can take control of the East finals    ESPN Miami Heat at Boston Celtics Game 3 odds, picks and predictions    USA TODAY Sportsbook Wire Marcus Smart was the best player on the floor right when the Celtics needed him most    Celtics Blog Heat @ Celtics: Marcus Smart and Boston hope to maintain energy from Game 2    Sky Sports View Full Coverage on Google News from Top stories - Google News https://ift.tt/L3e1mpV via

today news बिहार चुनाव में बसपा का बटन दबाने पर भी ईवीएम से बीजेपी को वोट जा रहा? जानें सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ईवीएम मशीन में बहुजन समाज पार्टी ( बसपा) के चुनाव चिन्ह हाथी का बटन दबाने पर भी भाजपा के चुनाव चिन्ह के सामने वाली लाइट जल रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो बिहार चुनाव का बताया जा रहा है। इसके आधार पर भाजपा पर ईवीएम टेम्परिंग का आरोप लग रहा है। बिहार का चुनाव Jas चैनल की खबर है !! पहले ही चरण की वोटिंग में खेल सुरु हो गया है बीजेपी वोट #डाला_हाथी_पे जाता #कमल पे @ECISVEEP क्या इस पर कोई कार्यवाही होगी pic.twitter.com/zVgJEelgKr — Sajid Ali INC (@sajidalimarwadi) October 31, 2020 और सच क्या है? पड़ताल की शुरुआत में हमने अलग-अलग की-वर्ड के जरिए बिहार चुनाव में ईवीएम की गड़बड़ी से जुड़ी खबरें इंटरनेट पर तलाशनी शुरू कीं। दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, बिहार की मुंगेर विधानसभा में एक बूथ पर राजद के चुनाव चिन्ह के सामने वोटिंग बटन न होने का मामला सामने आया था। हालांकि, किसी भी मीडिया रिपोर्ट में हमें ऐसा मामला नहीं मिला, जिसमें बसपा का बटन दबाने पर बीजेपी को वोट पड़ने की शिकायत हुई हो। वायरल वीडियो के स्क्...